About Sur Sangam

सुर संगम की 49 साल की लंबी यात्रा

सुर संगम की 49 साल की लंबी यात्रा में सुगम, शास्त्रीय और सिने संगीत से जुड़ी - अनिल विश्वास, नौशाद, जयदेव, राजकुमारी, खय्याम, रवि, रवींद्र जैन, हेमलता, भूपेंद्र, पिनाज मसानी, ए. हरिहरण, उस्ताद वासिफुद्दीन डागर, छाया गांगुली, शेखर सेन-कल्याण सेन, भवदीपजयपुरवाले, संजय विद्यार्थी जैसी हस्तियों और पं. विद्यानिवास मिश्र सरीखे मूर्धन्य विद्वान, साहित्यकार तथा भाषाविद् ने लगातार शिरकत कर शोभा बढ़ाई है। सुर संगम ने हजारों युवा गायकों को तलाशा, तराशा और मंच प्रदान करने के साथ उनको हौसला दिया है। इनमें श्रेया घोषाल, सुनिधि चैहान, मुहम्मद वकील जैसे गायक भी शामिल रहे हैं। राष्ट्रीय युवा संगीत समारोह और अखिल भारतीय संगीत प्रतियोगिता के तहत राष्ट्रीय एकता, भाईचारा, सद्भाव और सामंजस्य आदि मानवीय गुणों के विकास में भी सुर संगम का अहम योगदान रहा है। 1987 में राजस्थान सरकार के सहयोग से अकाल पीड़ित प्रदेश की सहायतार्थ जयपुर में लता मंगेशकर नाइट का भव्य और ऐतिहासिक आयोजन सुर संगम ने ही किया था। संगीतकार खेमचंद प्रकाश और जयदेव की स्मृति में हुए आयोजन आज भी याद किए जाते हैं। युवा प्रतिभाओं को संगीत गुरुओं के सान्निध्य में गायन के गुर और बारीकियाँ सिखाने के लिए जयपुर, बीकानेर, रीवा और मुंबई में सुर संगम ने कई कार्यशालाएं आयोजित की हैं। केंद्रीय संगीत नाटक अकादमी की सहभागिता में बीकानेर में पाँच दिवसीय मांड कार्यशाला का आयोजन किया गया। संस्कृति मंत्रालय की सहभागिता में सुर संगम संस्थान ने हाल ही वाराणसी, इंदौर, उज्जैन, देवास, में कबीर उत्सव का सात्विक और सफल आयोजन करके भक्ति संगीत के कंसर्ट को नए आयाम दिए हैं।

 

Chief Guests Sur Sangam Grid
Chief Guest 1 Sur Sangam Sansthan

गौरवमय गतिविधियां
और उत्कृष्ट उपक्रम
वर्ष कार्यक्रम / गतिविधि विवरण / कलाकार
1981-84 गायन एवं तमाशा शैली गायन – धीरा सेन
तमाशा शैली – गोपीजी भट्ट
1985 प्रशिक्षण शिविर सान्निध्य – रामलाल माथुर
1985 खेमचंद प्रकाश संगीत समारोह गायन – राजकमल, हेमलता
1986 अखिल भारतीय कवि सम्मेलन सुरेंद्र शर्मा, अशोक चक्रधर, संतोष आनंद, हरिओम पंवार, रमानाथ अवस्थी, जगदीश सोलंकी
1986 वयोवृद्ध कलाकार सम्मान समारोह पं. ब्रह्मानंद गोस्वामी, उस्ताद महबूब खान, यशपाल मिश्र, उस्ताद मल्लू खान, गोपीजी भट्ट
1986 गजलों की महफिल भूपेंद्र, मिताली
1986 गजल संध्या जगजीत सिंह, चित्रा सिंह
1986 निशा निमंत्रण / हरिवंशराय बच्चन रामलाल माथुर
1986 कव्वाली नाइट अर्शी वारसी हैदराबादी
1986 बिहारी कथक नाइट विशेष सांस्कृतिक प्रस्तुति
1986 गजानन वर्मा नाइट विशेष संगीत कार्यक्रम
1986 मोहिंदरजीत सिंह नाइट विशेष संगीत कार्यक्रम
1986 नीलम साहनी नाइट विशेष संगीत कार्यक्रम
1987 लता मंगेशकर कंसर्ट अकाल सहायतार्थ
1988 जयदेव स्वरांजलि – 1 ए. हरिहरण, पीनाज मसानी, शेखर कल्याण, छाया गांगुली, भूपेंद्र मिताली, चंदू आत्मा, भावना लोणकर, अनुराधा प्रकाश
1988 जयदेव स्वरांजलि – 2 चंद्राणी मुखर्जी
1988 रेशमा नाइट विशेष लोक संगीत कार्यक्रम
1993 खेमचंद प्रकाश स्मृति संध्या गायन – राजकुमारी
2008 यादें खेमचंद प्रकाश की ऑडियो-विजुअल लाइव प्रस्तुति – नलिन शाह
2011-14 / 2015-17 प्रशिक्षण शिविर बीकानेर
2018-19 प्रशिक्षण शिविर बीकानेर
2019 दस दिवसीय प्रशिक्षण मुंबई
2022 मांड कार्यशाला बीकानेर
सान्निध्य – भवदीप जयपुरवाले
2022 कबीर उत्सव वाराणसी
गायन – सतीश देहरा, शंभू लहरी, मुकुल सोनी, डॉ. श्वेता जायसवाल, प्रियांशु घोष, पूजा राय
बैले – डॉ. विधि नागर
2023 7 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर एवं वॉइस कल्चर वर्कशॉप जयपुर
2024 5 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर एवं वॉइस कल्चर वर्कशॉप नवी मुंबई
2025 5 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर एवं गजल गायन वर्कशॉप जयपुर
2026 5 दिवसीय गजल गायन वर्कशॉप रीवा, मध्य प्रदेश